---Advertisement---

पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 4 फरवरी तक जारी रहेगा बदला मौसम

By: Neetu Bhati

On: Saturday, January 31, 2026 6:38 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

उत्तराखंड मौसम अपडेट : मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार के लिए उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फ गिर सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

खास तौर पर 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के ज्यादा आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि चार फरवरी तक मौसम का यही मिजाज बना रहेगा, जबकि पांच फरवरी से मौसम साफ होने और ठंड से राहत मिलने की संभावना है।

शुक्रवार को प्रदेश में दिनभर तेज धूप खिलने से तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। देहरादून में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से अधिक है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment