---Advertisement---

चमोली में बड़ा हादसा,परियोजना की सुरंग में दो लोको ट्रेनों की टक्कर, 60 लोग घायल

By: Neetu Bhati

On: Wednesday, December 31, 2025 5:57 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

चमोली। जिले में देर रात एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग के अंदर मजदूरों को ले जाने वाली दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में करीब 60 लोग , अधिकारी, कर्मचारी और मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे उस समय हुआ, जब 13 किलोमीटर लंबी सुरंग के भीतर काम चल रहा था। अलकनंदा नदी पर बन रही 444 मेगावाट क्षमता की इस परियोजना में टनल बोरिंग मशीन के जरिए खुदाई का काम किया जा रहा है। सुरंग के अंदर भारी मशीनें और लोको ट्रेनें मजदूरों और उपकरणों की आवाजाही के लिए उपयोग में लाई जा रही थीं। इसी दौरान मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर हो गई

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगभग 60 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 42 घायलों का इलाज जिला अस्पताल गोपेश्वर में चल रहा है, जबकि 17 घायल मजदूरों को विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। प्रशासन के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment