---Advertisement---

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को मिल रही जान से मारने की धमकी, अज्ञात के खिलाफ FIR हुई दर्ज

By: Neetu Bhati

On: Monday, December 29, 2025 6:56 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महेंद्र भट्ट ने देहरादून के एसएसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

लगातार आ रहे थे धमकी भरे फोन

एसएसपी को दिए गए पत्र में महेंद्र भट्ट ने बताया कि रविवार को एक अज्ञात नंबर से उनके निजी मोबाइल पर लगातार कॉल आ रही थीं। फोन करने वाला व्यक्ति गाली-गलौज और अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था। कई बार समझाने के बावजूद आरोपी नहीं माना।
भट्ट ने पत्र में आशंका जताई है कि यह हरकत किसी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हो सकती है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल उनकी राजनीतिक छवि धूमिल हो रही है, बल्कि उनके जीवन को भी खतरा हो सकता है।

राजनीतिक साजिश की आशंका

महेंद्र भट्ट ने यह भी कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि किसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी द्वारा आरोपी को उकसाया गया हो। उन्होंने आरोपी का मोबाइल नंबर पुलिस को सौंपते हुए तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने दर्ज की FIR

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है।

पार्टी का सख्त रुख

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा,
“प्रदेश अध्यक्ष के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग और जानलेवा धमकी को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में इस तरह के व्यवहार को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।”

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा के खिलाफ ऐसी घटनाएं हैं और पार्टी को उम्मीद है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment