देहरादून। त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के बाद दून पुलिस ने जिले में पढ़ रहे नॉर्थ ईस्ट के छात्रों की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस ने जिले के अलग-अलग कॉलेजों और पीजी संचालकों से नॉर्थ ईस्ट के छात्रों की जानकारी मांगकर उनकी सूची तैयार की है। अब पुलिस इन छात्रों के साथ ऑनलाइन बैठक कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाएगी।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जिले में स्थित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और पीजी संचालकों से जानकारी जुटाई गई है। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार देहरादून जिले में करीब 2500 नॉर्थ ईस्ट के छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि छात्रों के मन में किसी भी तरह का डर न रहे और उनके साथ निरंतर संवाद बना रहे।
एसएसपी ने कहा कि दून पुलिस एक-एक छात्र की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। इसके लिए जल्द ही ऑनलाइन बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्र अपनी समस्याएं और आशंकाएं पुलिस के सामने रख सकेंगे




