---Advertisement---

टिहरी डीएम का सख्त आदेश ,कर्मचारियों को रहना पडेगा तैनाती स्थल से 8 किलोमीटर के दायरे में..

By: Neetu Bhati

On: Wednesday, December 17, 2025 11:02 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

टिहरी गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने प्रशासनिक सख्ती दिखाते हुए जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों को अपने तैनाती स्थल से अधिकतम 8 किलोमीटर के दायरे में ही आवास करने के निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी के इस फैसले से शासकीय कार्यों में अनुशासन और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि उन्हें लगातार यह शिकायतें मिल रही थीं कि कई अधिकारी और शिक्षक जनसुनवाई, जनता दर्शन, बीडीसी बैठकों और अन्य सरकारी कार्यक्रमों में अनुपस्थित रहते हैं, जिससे आम जनता के काम समय पर नहीं हो पा रहे हैं। इसी को देखते हुए यह सख्त निर्णय लिया गया है।

डीएम नितिका खंडेलवाल ने कहा कि सभी अधिकारियों और शिक्षकों का मुख्यालय पर रहना अनिवार्य है, ताकि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जा सके और शासकीय कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस आदेश को लेकर पूर्व शिक्षक नेता वाचस्पति रयाल ने जिलाधिकारी के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से जहां बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा मिलेगी, वहीं दूर-दराज से आने वाले शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों पर भी समान रूप से यह नियम लागू होना चाहिए।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक अपने तैनाती क्षेत्र के पास निवास करेंगे, तो कस्बाई और ग्रामीण बाजारों में भी रौनक लौट सकती है, जो लंबे समय से वीरान पड़े हुए हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment