---Advertisement---

उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग में बड़ी भर्ती, 900 पदों पर होगी नई नियुक्ति

By: Neetu Bhati

On: Thursday, December 18, 2025 12:04 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून: प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) के माध्यम से डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों, दंत हाईजिनिस्ट और एएनएम सहित कुल 900 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग में दंत हाईजिनिस्ट के 30 पद और नर्सिंग अधिकारियों के बैकलॉग के 103 पदों पर भर्ती होगी। वहीं, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत नर्सिंग अधिकारियों के 587 पद और एएनएम के 180 पदों पर चयन किया जाएगा।

इस भर्ती प्रक्रिया से राज्य के राजकीय अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में लंबे समय से चली आ रही स्टाफ की कमी दूर होने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता राजकीय चिकित्सालयों और मेडिकल कॉलेजों में शत-प्रतिशत रिक्त पदों को भरना है। इसी दिशा में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को निर्देश दिए हैं कि चयन प्रक्रिया को तय समयसीमा में पूरा किया जाए।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment